हिमाचल में 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल और काॅलेज 

हिमाचल प्रदेश में आगामी 15 अ्रपैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।Published from Blogger Prime Android App
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों के बीच बेशक प्रदेश में शिक्षण संस्थान आगामी सोमवार तक बंद है लेकिन अब सभी शिक्षण संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद करने की जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी है। सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 15 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने की वकालत की है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी इस प्रस्ताव पर मंथन किया। 

Comments

Popular posts from this blog

अच्छा चलता हूं ....😭 दुआओं में याद रखना ❤️😭 #RIPLegend #RAJASAHAB

HP Police Constable Recruitment 2021 Released